Latest Study Materials and Test Series

EMRS , KVS/NVS Tier-2 TGT Hindi Free Test

TGT Hindi (Tier-2) Mock Test अपना स्कोर देखने के लिए सबमिट करें

प्राकृतिक संसाधन

 प्राकृतिक संसाधन का अर्थ है भूमि पर भूमि के नीचे एवं वायु में मौजूद वह सभी संसाधन जो प्रकृति द्वारा दिए जाते हैं यह प्राकृतिक संसाधन आर्थिक विकास का मार्ग निर्धारित करते हैं परंतु विकास के लिए प्राकृतिक संसाधन एक अनिवार्यता नहीं है क्योंकि विश्व में ऐसे उदाहरण मौजूद हैं जहां प्राकृतिक संसाधन की प्रचुरता नहीं है फिर भी विकसित देशों की श्रेणी में है वही प्राकृतिक संसाधनों वाले देश अल्प विकसित देशों की श्रेणी में है।

                                           अर्थशास्त्रियों ने प्राकृतिक संसाधन अभिशाप की एक अवधारणा प्रस्तुत की जिसके अनुसार यह मानना है कि लोकतंत्र की स्थापना के लिए उस क्षेत्र में प्राकृतिक संसाधनों की कमी का होना आवश्यक है।

                                        अर्थशास्त्री यह भी मानते हैं कि सरकार के राजस्व प्राप्ति के साधन लोकतंत्र की दशा और दिशा को तय करते हैं अगर सरकार के राजस्व का भाग जनता से प्राप्त होता है तो सरकार जनता के प्रति उत्तरदाई होती है परंतु अगर सरकार में शामिल व्यक्तियों के द्वारा राजस्व की व्यवस्था स्वयं कर ली जाती है तो वहां लोकतंत्र लगभग नहीं होता है।

टिप्पणियाँ