Latest Study Materials and Test Series

UP TET 2nd Paper (Middle) Unofficial Answer key

  भाग - I: बाल विकास एवं शिक्षण विधि (Child Development and Teaching Method) 1. Classroom debates may create cognitive growth through: • उत्तर: (A) Cognitive conflict / संज्ञानात्मक संघर्ष 2. The Socratic method of teaching primarily promotes: • उत्तर: (C) Critical thinking through questioning / प्रश्न पूछकर आलोचनात्मक चिंतन करना 3. A Grade 7 student avoids group work due to social anxiety. The most inclusive strategy would be: • उत्तर: (D) Gradually scaffold participation with peer support / सहपाठियों के सहयोग से धीरे-धीरे भागीदारी को बढ़ावा देना 4. Learning influenced by home and school context highlights: • उत्तर: (D) Environmental factors / पर्यावरणीय कारक 5. A student who stops participating after harsh criticism demonstrates limitation of: • उत्तर: (A) Punishment-based control / दंड-आधारित नियंत्रण 6. An adolescent refusing to attempt difficult tasks may reflect: • उत्तर: (D) Fear of failure / असफलता का भय 7. Adolescents failing due to poor study habits refl...

UPSC Exam की तैयारी कब और कैसे शुरू करें?

 Union Public Service Commission Exams की तैयारी कब और कैसे शुरू करें?

पूरे देश में ऐसे बहुत से छात्र हैं जो यूपीएससी की तैयारी करना चाहते हैं परंतु उन्हें अभी इस बात का ज्ञान पूरी तरह से नहीं है कि यूपीएससी की तैयारी कब से और कैसे शुरू की जाए।



संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) भारत के संविधान द्वारा स्थापित एक संवैधानिक निकाय है जो भारत सरकार के लिए लोक सेवा के पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए परीक्षाओं का संचालन कराता है। यह परीक्षाएं लगभग यूपीएससी के द्वारा हर साल कराई जाती है। बहुत सारे छात्र ऐसे होते हैं जो कि अपने स्कूल के दिनों में ही यह तय कर लेते हैं कि उन्हें यूपीएससी की तैयारी करनी है और उन्हें एक सिविल सर्वेंट बनना है। 

लेकिन उनके मन में ऐसे बहुत सारे प्रश्न होते हैं जिसका जवाब उन्हें पता नहीं होता है, जैसे कि- यूपीएससी की तैयारी कब से शुरू करें? | When to start UPSC preparation?

Should I start UPSC Preparation in 8th Standard?

What is the right time to start UPSC Preparation?

Which Pattern I follow For UPSC Preparation?

How much time I given To UPSC Preparation?

What is the right time To start UPSC Preparation?

ऐसे तमाम सवालों का जवाब आज हम इस आर्टिकल में देने वाले हैं।

UPSC की तैयारी कब से शुरू करें? | When To start Union Public Service Commission preparation?

अगर हम यूपीएससी के सिलेबस को देखें तो यह ज्ञात होगा कि उसमें सबसे अधिक जिन विषयों की भागीदारी है वो है- history, Geography, Politics, Economics, Science

अगर आपने अपनी स्कूलिंग के दिनों में ही यह तय कर लिया है कि आपको यूपीएससी की तैयारी करनी है तो आप इन सब्जेक्ट पर ज्यादा ध्यान दें क्योंकि कक्षा 6 से लेकर 12 तक के ये सभी विषय ही यूपीएससी के रूट सब्जेक्ट होते हैं। वही तर्कशक्ति परीक्षण के लिए भी आपको कक्षा 10th की सामान्य गणित की भी जानकारी रखनी चाहिए। ताकि जब भी आप इसकी फुल टाइम प्रिपरेशन शुरू करें तो आप इसके मुख्य सब्जेक्ट के बारे में पहले से ही आप प्रिपेयर्ड रहेंगे जिससे आपको फिर से इन सब विषयों को समझने में मदद मिलेगी वहीं अन्य विषय जैसे करंट अफेयर्स, पर्यावरण, राष्ट्रीय सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन, विश्व का इतिहास एवं राजनीतिक विचारधाराएं जैसे तमाम विषयों को कवर करने के लिए आपको पर्याप्त समय मिलेगा। आपके लिए इस कठिन परीक्षा के रास्ते को आसान बनाएगा।

इस तैयारी को शुरू करने के लिए जो पैटर्न सबसे अच्छा माना जाता है वह है एनसीईआरटी (NCERT) परंतु अगर आप किसी और पैटर्न पर स्कूलिंग कर रहे हैं तो भी आपको चिंता करने की कोई बात नहीं है बस आपको सभी विषयों की गुणवत्ता पर ध्यान देना है। 

यूपीएससी की तैयारी में कितनी ज्यादा देर तक पढ़ने से ज्यादा महत्वपूर्ण है कि कितनी गुणवत्ता के साथ पढ़ा जाए।

किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है आपकी उस परीक्षा को लेकर पढ़ाई में लगने वाली लगन, और वही आपको इस परीक्षा में भी चाहिए।

हमारी सबसे बड़ी भूल होती है कि हम अपने स्कूल के दिनों में पढ़ाई ध्यान से नहीं करते और सिर्फ परीक्षाओं को पास करने के लिए ही करते हैं परंतु ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि आने वाली सभी बड़ी कॉम्पिटेटिव एक्जाम की परीक्षाएं इन्हीं कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12 तक के विषयों पर आधारित होती हैं।

अगर आपको यूपीएससी का सिलेबस जानना है तो हमारी वेबसाइट के होम पेज के डाउनलोड सेक्शन में जाएं।

आप हमारी इस वेबसाइट पर विभिन्न कॉन्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी बिल्कुल मुफ्त में कर सकते हैं।


टिप्पणियाँ