Latest Study Materials and Test Series

CTET 2026, 8 Feb Paper- 2 CDP

 1. In an inclusive classroom, adaptations should be made in :

(a) Learning goals

(b) Teaching-learning strategies

(c) Provisioning of support

(d) Assessment

(1) (a), (c), (d)

(2) (b), (c), (d)

(3) (a), (b), (c), (d)

(4) (a), (b), (d)

एक समावेशी कक्षा में अनुकूलन किसमें किया जाना चाहिए?

(a) अधिगम के लक्ष्य में

(b) शिक्षण-अधिगम की रणनीतियों में

(c) सहायता के प्रावधान में

(d) मूल्यांकन में

(1) (a), (c), (d)

(2) (b), (c), (d)

(3) (a), (b), (c), (d)

(4) (a), (b), (d)

2. Which of the following does not come under the category of sensory impairments?

(1) dysgraphia

(2) hard of hearing

(3) partial loss of vision

(4) colour blindness

निम्नलिखित में से कौन-सी अक्षमता संवेदी बाधिता के अंतर्गत नहीं आती है?

(1) लेखन वैकल्य

(2) श्रवण में कठिनाई

(3) दृष्टि की आंशिक हानि

(4) रंग दृष्टिहीनता

3. According to Jean Piaget, cognitive development :

(1) is dependent upon the development of language capabilities.

(2) is the process of acquiring the ability to use cultural tools.

(3) is the process of adaption to the environment by changing one's schemas.

(4) is simple addition of new facts and ideas to the existing store of information.

जीन पियाजे के अनुसार संज्ञानात्मक विकास :

(1) भाषा क्षमताओं के विकास पर निर्भर है।

(2) सांस्कृतिक उपकरणों का उपयोग करने की योग्यता प्राप्त करने की प्रक्रिया है।

(3) किसी के स्कीमा को बदलकर पर्यावरण के अनुकूलन की प्रक्रिया है।

(4) जानकारी के मौजूदा भंडार में नए तथ्यों और विचारों का सरल जोड़ है।

4. National Education Policy (NEP) 2020 emphasizes on transforming assessment by :

(1) executing summative form of assessment

(2) incorporating self-assessment and peer-assessment

(3) practicing unitary notion of intelligence

(4) devaluing socio-cultural context of students

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 आकलन में क्या बदलाव करने की सिफारिश करती है?

(1) आकलन के योगात्मक रूप को क्रियान्वित करने की

(2) स्व-मूल्यांकन और सहकर्मी-मूल्यांकन को शामिल करने की

(3) बुद्धि की एकात्मक धारणा को लागू करने की

(4) छात्रों के सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ का अवमूल्यन करने की

5. When learning new information, which of the following is a helpful strategy for children to use to ensure they understand the content material?

(a) Rereading the information once

(b) Asking questions and seeking clarification

(c) Pretending to understand

(d) Making up their own meanings for unfamiliar terms

(1) (a), (c)

(2) (c), (d)

(3) (a), (b), (c)

(4) (a), (b)

नई जानकारी सीखते समय, बच्चों के लिए यह सुनिश्चित करने के लिए कि वे विषय-वस्तु को समझते हैं, निम्नलिखित में से कौन सी एक सहायक रणनीति है?

(a) जानकारी को एक बार फिर से पढ़ना

(b) प्रश्न पूछना और स्पष्टीकरण माँगना

(c) समझने का नाटक करना

(d) अपरिचित शब्दों के लिए अपना अर्थ बनाना

(1) (a), (c)

(2) (c), (d)

(3) (a), (b), (c)

(4) (a), (b)

6. Assertion (A) : If physical development of children is delayed then their social and emotional development gets affected.

Reason (R) : There is developmental continuity in the course of children’s development.

Choose the correct option :

(1) Both (A) and (R) are true but (R) is not the correct explanation of (A).

(2) (A) is true but (R) is false.

(3) Both (A) and (R) are false.

(4) Both (A) and (R) are true and (R) is the correct explanation of (A).

अभिकथन (A) : यदि बच्चों के शारीरिक विकास में देरी होती है तो उनका सामाजिक और भावनात्मक विकास प्रभावित होता है।

कारण (R) : बच्चों के विकास में विकासात्मक निरंतरता है।

सही विकल्प चुनें :

(1) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।

(2) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।

(3) (A) और (R) दोनों गलत हैं।

(4) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।

[7] Assertion (A) : Male characters in stories and books are often presented as strong and adventurous while female characters are shown as warm and sensitive.

Reason (R) : Schools and curriculum influence gender-role identity as they are powerful agents of secondary socialization.

Choose the correct option :

(1) Both (A) and (R) are true but (R) is not the correct explanation of (A).

(2) (A) is true but (R) is false.

(3) Both (A) and (R) are false.

(4) Both (A) and (R) are true and (R) is the correct explanation of (A).

अभिकथन (A) : कहानियों और किताबों में पुरुष पात्रों को अक्सर ताकतवर और साहसी के रूप में प्रस्तुत किया जाता है जबकि महिला पात्रों को स्नेही और संवेदनशील के रूप में दिखाया जाता है।

कारण (R) : स्कूल और पाठ्यचर्या जेंडर-भूमिका पहचान को प्रभावित करते हैं क्योंकि वे द्वितीयक सामाजीकरण के शक्तिशाली माध्यम हैं।

सही विकल्प चुनें :

(1) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।

(2) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।

(3) (A) और (R) दोनों गलत हैं।

(4) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।

[8] A teacher should create a classroom culture where students’ motivation to learn is primarily focused to :

(1) compete with each other.

(2) understand and appreciate the process of learning.

(3) prove their worth to others.

(4) avoid shame of appearing ignorant.

एक शिक्षक को ऐसे कक्षा वातावरण का निर्माण करना चाहिए जहाँ छात्रों को सीखने की अभिप्रेरणा मुख्य रूप से किस पर केंद्रित हो?

(1) एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करने पर

(2) सीखने की प्रक्रिया को समझने व उसकी सराहना करने पर

(3) दूसरों के सामने अपनी काबिलियत साबित करने पर

(4) अज्ञानी दिखने की शर्म से बचने पर

9. Assertion (A) : Children who are struggling with dyslexia have trouble in phonological processing that makes it hard to decode words.

Reason (R) : All children benefit from being encouraged in their areas of interest and ability.

Choose the correct option :

(1) Both (A) and (R) are true but (R) is not the correct explanation of (A).

(2) (A) is true but (R) is false.

(3) Both (A) and (R) are false.

(4) Both (A) and (R) are true and (R) is the correct explanation of (A).

अभिकथन (A) : पठन वैकल्य से जूझ रहे बच्चों को ध्वन्यात्मक प्रसंस्करण में परेशानी होती है जिससे शब्दों को डिकोड करना मुश्किल हो जाता है।

कारण (R) : सभी बच्चों को उनकी रुचि और क्षमता के क्षेत्रों में प्रोत्साहित किए जाने से लाभ होता है।

सही विकल्प चुनें :

(1) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।

(2) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।

(3) (A) और (R) दोनों गलत हैं।

(4) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।

10. Which of the following is not an effective strategy in problem-solving ?

(1) Using logical reasoning to solve problems

(2) Overlooking relevant information

(3) Breaking down complex problems into simpler parts

(4) Recognizing patterns and relationships

निम्नलिखित में से कौन-सी समस्या-समाधान की एक प्रभावी युक्ति नहीं है?

(1) समस्याओं को हल करने के लिए तार्किक तर्कशक्ति का प्रयोग करना

(2) प्रासंगिक जानकारी को अनदेखा करना

(3) जटिल समस्याओं को सरल भागों में विभाजित करना

(4) पैटर्न और संबंधों को पहचानना

11. Assertion (A) : When talking about differences, expressions that put the person ahead of the difference should be used such as using 'the student with disabilities' rather than 'the disabled student'.

Reason (R) : The language we use when talking about learners with differing needs shapes the perspective and attitudes.

Choose the correct option :

(1) Both (A) and (R) are true but (R) is not the correct explanation of (A).

(2) (A) is true but (R) is false.

(3) Both (A) and (R) are false.

(4) Both (A) and (R) are true and (R) is the correct explanation of (A).

अभिकथन (A) : मतभेदों के बारे में बात करते समय उन अभिव्यक्ति का उपयोग करना चाहिए जो व्यक्ति को आगे रखती है बजाए उनके अंतर को - जैसे 'विकलांग छात्र' के बजाय 'छात्र जो विकलांग है'।

कारण (R) : विभिन्न आवश्यकताओं वाले शिक्षार्थियों के बारे में बात करते समय हम जिस भाषा का उपयोग करते हैं, वह परिप्रेक्ष्य और दृष्टिकोण को दर्शाती है।

सही विकल्प चुनें :

(1) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।

(2) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।

(3) (A) और (R) दोनों गलत हैं।

(4) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।

12. According to Lawrence Kohlberg around which ethics do very young children's moral reasoning revolve?

(1) Ethics of care

(2) Ethics of perspectives of others

(3) Ethics of laws

(4) Ethics of egocentricism

लॉरेंस कोहलबर्ग के अनुसार बहुत छोटे बच्चों की नैतिक तर्कशक्ति किस नैतिकता के इर्द-गिर्द घूमती है?

(1) देखभाल की नैतिकता

(2) दूसरों का परिप्रेक्ष्य लेने की नैतिकता

(3) कानूनों की नैतिकता

(4) अहंकार की नैतिकता

13. Which of the following statements about learning is not correct?

(1) New learning depends on current understanding.

(2) Social interaction hinders learning.

(3) The most meaningful learning occurs within real-world tasks.

(4) Learners construct knowledge that makes sense to them.

सीखने के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?

(1) नई सीख वर्तमान समझ पर निर्भर करती है।

(2) सामाजिक संपर्क सीखने में बाधा डालता है।

(3) सबसे सार्थक सीख दुनिया के प्रामाणिक कार्यों में होती है।

(4) शिक्षार्थी उस ज्ञान की रचना करते हैं जो उनके लिए मायने रखता है।

14. Assertion (A) : Children in middle schools should be encouraged to write about their emotions on a daily/weekly basis and reflect upon them.

Reason (R) : Understanding one’s emotions is a cognitive process that can lead to action.

Choose the correct option :

(1) Both (A) and (R) are true but (R) is not the correct explanation of (A).

(2) (A) is true but (R) is false.

(3) Both (A) and (R) are false.

(4) Both (A) and (R) are true and (R) is the correct explanation of (A).

अभिकथन (A) : माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों को दैनिक/साप्ताहिक आधार पर अपनी भावनाओं के बारे में लिखने और उन पर चिंतन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

कारण (R) : अपनी भावनाओं को समझना एक संज्ञानात्मक प्रक्रिया है जो क्रिया को सुसाधित करती है।

सही विकल्प चुनें :

(1) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।

(2) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।

(3) (A) और (R) दोनों गलत हैं।

(4) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।

15. According to constructivist theorists :

(1) Children learn only when extrinsically motivated.

(2) Children learn best when information is presented to them in a final form.

(3) Children have a tendency to behave in unruly ways that needs to be corrected.

(4) Children have a natural tendency to ‘make sense’ of the world.

संरचनावादी सिद्धांतकारों के अनुसार :

(1) बच्चे तभी सीखते हैं जब बाहरी रूप से प्रेरित हों।

(2) बच्चे सबसे अच्छा तब सीखते हैं जब उनके सामने जानकारी अंतिम रूप से पूर्ण रूप में प्रस्तुत की जाती है।

(3) बच्चों में अनियंत्रित व्यवहार करने की प्रवृत्ति होती है जिसे सुधारने की आवश्यकता होती है।

(4) बच्चों में दुनिया को ‘समझने’ की स्वाभाविक प्रवृत्ति होती है।

16. Two commonly used strategies for effective problem-solving are :

(1) Heuristics and functional fixedness

(2) Algorithms and response set

(3) Heuristics and response set

(4) Heuristics and algorithms

प्रभावी समस्या-समाधान के लिए आमतौर पर इस्तेमाल की जाने वाली दो प्रभावी रणनीतियाँ कौन सी हैं?

(1) स्वानुभविक और कार्यात्मक स्थिरता

(2) कलन विधि और अनुक्रिया समुच्चय

(3) स्वानुभविक और अनुक्रिया समुच्चय

(4) स्वानुभविक और कलन विधि

17. Assertion (A) : Diversity and inclusion improve teaching and learning.

Reason (R) : Engaging in conversations across differences hinders children’s ability to think critically and creatively.

Choose the correct option :

(1) Both (A) and (R) are true but (R) is not the correct explanation of (A).

(2) (A) is true but (R) is false.

(3) Both (A) and (R) are false.

(4) Both (A) and (R) are true and (R) is the correct explanation of (A).

अभिकथन (A) : विविधता और समावेशन द्वारा शिक्षण और अधिगम में सुधार होता है।

कारण (R) : विविध परिस्थितियों में संवाद में संलग्न होना बच्चों की समालोचनात्मक और रचनात्मक रूप से सोचने की क्षमता में बाधा डालता है।

सही विकल्प चुनें :

(1) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।

(2) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।

(3) (A) और (R) दोनों गलत हैं।

(4) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।

18. Rapid increase in height and weight during adolescence that usually precedes sexual maturity is referred to as :

(1) Developmental trend

(2) Menstruation

(3) Pubescence

(4) Growth spurt

किशोरावस्था के दौरान लम्बाई और वजन में बढ़त जो आमतौर पर यौन परिपक्वता से पहले होती है, क्या कहलाती है?

(1) विकासात्मक प्रकार्य

(2) मासिक धर्म

(3) यौवन

(4) वृद्धि में तेज़ी

19. Students feel more motivated to learn in an environment which ensures :

(a) Belongingness

(b) Fear

(c) Rejection

(d) Safety

(1) (a), (d)

(2) (b), (c)

(3) (b), (d)

(4) (a), (b)

विद्यार्थी एक ऐसे वातावरण में सीखने के लिए अधिक अभिप्रेरित महसूस करते हैं जो सुनिश्चित करता है :

(a) अपनापन

(b) डर

(c) अस्वीकृति

(d) सुरक्षा

(1) (a), (d)

(2) (b), (c)

(3) (b), (d)

(4) (a), (b)

20. A teacher is designing a lesson plan for a group of students with varying levels of understanding of a topic. According to Vygotsky’s theory, which of the following should the teacher consider when designing the lesson?

(1) The teacher should provide all students with the same level of challenge.

(2) The teacher should consider each student’s current level of understanding and provide appropriate support to help them to reach the next level.

(3) The teacher should only focus on the students who are already at an advanced level of understanding and provide them with more challenging work.

(4) The teacher should ask each student to work individually on the specified problem.

एक शिक्षिका एक पाठ की समझ के अलग-अलग स्तर पर विद्यार्थियों के एक समूह के लिए एक पाठ योजना तैयार कर रही है। लेव वायगोत्स्की के सिद्धांत के अनुसार, इस पाठ योजना को बनाते समय शिक्षिका को निम्नलिखित में से किस बात पर विचार करना चाहिए?

(1) शिक्षिका को सभी विद्यार्थियों को समान स्तर की चुनौती देनी चाहिए।

(2) शिक्षिका को प्रत्येक विद्यार्थी के समझ के वर्तमान स्तर को ध्यान में रखते हुए उन्हें अगले स्तर तक पहुँचाने में मदद करने के लिए उचित सहायता प्रदान करनी चाहिए।

(3) शिक्षिका को केवल उन विद्यार्थियों पर ध्यान देना चाहिए जो पहले से ही समझ के एक उन्नत स्तर पर हैं, और उन्हें और अधिक चुनौतीपूर्ण कार्य देना चाहिए।

(4) शिक्षिका को प्रत्येक विद्यार्थी से निर्दिष्ट समस्या पर व्यक्तिगत रूप से कार्य करने के लिए कहना चाहिए।

21. Which of the following are effective teaching strategies to cater to diverse needs of learners in a classroom?

(a) Differentiated Instruction

(b) Standardized Curriculum

(c) Individualized Education Plans

(1) (b), (c)

(2) (a), (c)

(3) (a), (b), (c)

(4) (a), (b)

कक्षा में शिक्षार्थियों की विविध आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी प्रभावी शिक्षण रणनीतियाँ हैं?

(a) विभेदित निर्देश

(b) मानकीकृत पाठ्यचर्या

(c) व्यक्तिगत शिक्षा योजनाएँ

(1) (b), (c)

(2) (a), (c)

(3) (a), (b), (c)

(4) (a), (b)

22. Characteristics such as ‘lacking reading fluency’, ‘reversion of words’, ‘tendency towards distraction’ are typical identifying characteristics of :

(1) Autism Spectrum Disorder

(2) Dementia

(3) Attention Deficit Hyperactivity Disorder

(4) Dyslexia

‘पढ़ने में प्रवाह की कमी’, ‘शब्दों का प्रत्यावर्तन’, ‘अनमनस्कता की प्रवृत्ति’ जैसे विशिष्ट लक्षण किसकी पहचान के लक्षण हैं?

(1) स्वलीनता स्पेक्ट्रम विकार

(2) मनोभ्रंश

(3) ध्यान न्यूनता अतिक्रियाशीलता विकार

(4) पठन वैकल्य

23. Assertion (A) : Teachers should avoid collaborations, group work and interactions among students.

Reason (R) : Learning is a passive process and occurs most effectively through memorization and imitation.

Choose the correct option :

(1) Both (A) and (R) are true but (R) is not the correct explanation of (A).

(2) (A) is true but (R) is false.

(3) Both (A) and (R) are false.

(4) Both (A) and (R) are true and (R) is the correct explanation of (A).

अभिकथन (A) : शिक्षकों को विद्यार्थियों के बीच सहयोग, समूह कार्य और अंत:क्रिया करने से बचना चाहिए।

कारण (R) : सीखना एक निष्क्रिय प्रक्रिया है जो कि रटने और नकल करने के माध्यम से सबसे प्रभावी ढंग से होता है।

सही विकल्प चुनें :

(1) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।

(2) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।

(3) (A) और (R) दोनों गलत हैं।

(4) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।

24. Students learn efficiently and in meaningful ways when :

(1) focus is on avoiding failure instead of approaching mastery.

(2) new concept is completely different from previously learned material.

(3) their responses and subjective experiences are attended and valued.

(4) content is presented to them in the form of incoherent pieces of information.

विद्यार्थी कुशलतापूर्वक और सार्थक तरीके से तब सीखते हैं जब :

(1) निपुणता हासिल करने के बजाय असफलता से बचने पर ध्यान दिया जाता है।

(2) नई अवधारणा पहले सीखी गई विषय-वस्तु से पूरी तरह से अलग होती है।

(3) उनकी प्रतिक्रियाओं और व्यक्तिपरक अनुभवों पर ध्यान दिया जाता है और उन्हें महत्त्व दिया जाता है।

(4) विषय-वस्तु उन्हें जानकारी के असंगत टुकड़ों के रूप में प्रस्तुत किया जाता है।

25. Assertion (A) : Though height and body build are primarily inherited characteristics, good nutrition and exercise also make a difference.

Reason (R) : Heredity and environment interact in their effects on development.

Choose the correct option :

(1) Both (A) and (R) are true but (R) is not the correct explanation of (A).

(2) (A) is true but (R) is false.

(3) Both (A) and (R) are false.

(4) Both (A) and (R) are true and (R) is the correct explanation of (A).

अभिकथन (A) : हालाँकि लम्बाई और शारीरिक संरचना मुख्य रूप से विरासत में मिली विशेषताएँ हैं, अच्छे पोषण और व्यायाम से भी इनमें फर्क पड़ता है।

कारण (R) : आनुवंशिकता और पर्यावरण की परस्पर अंत:क्रिया का विकास पर प्रभाव पड़ता है।

सही विकल्प चुनें :

(1) (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।

(2) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।

(3) (A) और (R) दोनों गलत हैं।

(4) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।

26. Moving from conservative education towards progressive education requires shift from _________ .

(1) integrated curriculum to standardized curriculum

(2) performance-oriented goals to mastery-oriented goals

(3) teacher-centered pedagogy to exam-centered pedagogy

(4) formative evaluation to diagnostic evaluation

रूढ़िवादी शिक्षा से प्रगतिशील शिक्षा की ओर बढ़ने के लिए किसकी आवश्यकता है?

(1) एकीकृत पाठ्यक्रम के स्थान पर मानकीकृत पाठ्यक्रम का पालन

(2) प्रदर्शन-उन्मुख लक्ष्य के स्थान पर दक्षता-उन्मुख लक्ष्य बनाना

(3) शिक्षक-केंद्रित शिक्षाशास्त्र के स्थान पर परीक्षा-केंद्रित शिक्षाशास्त्र को लागू करना

(4) रचनात्मक आकलन के स्थान पर नैदानिक आकलन का पालन

27. What is the role of peers in the socialization process ?

(1) Peers have a minor influence on socialization compared to parents and other adults in all stages of development.

(2) Peers are the primary agents of socialization for children.

(3) Peers have a greater influence on socialization during adolescence than during early childhood.

(4) Peers have no major influence on socialization.

सामाजीकरण की प्रक्रिया में समकक्षियों की क्या भूमिका है?

(1) विकास के सभी चरणों में माता-पिता और अन्य वयस्कों की तुलना में समकक्षियों का सामाजीकरण पर बहुत कम प्रभाव पड़ता है।

(2) समकक्षी बच्चों के सामाजीकरण की प्राथमिक संस्था हैं।

(3) बचपन की तुलना में किशोरावस्था के दौरान समकक्षियों का सामाजीकरण पर अधिक प्रभाव पड़ता है।

(4) समकक्षियों का सामाजीकरण पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं है।

28. As per constructivist approaches of learning, learning is facilitated when :

(1) Content is disconnected and eccentric.

(2) Pedagogy is teacher-centric and culturally indifferent.

(3) Tasks are incoherent and disorderly.

(4) Activities are interactive and collaborative.

सीखने के संरचनावादी उपागम के अनुसार, सीखना तब सुगम होता है जब :

(1) विषय-वस्तु पृथक और उत्केन्द्री होता है।

(2) शिक्षाशास्त्र शिक्षक-केंद्रित और सांस्कृतिक रूप से पृथक होता है।

(3) कार्य असंगत और अव्यवस्थित होते हैं।

(4) गतिविधियाँ परस्पर संवादात्मक और सहयोगी होती हैं।

29. Following Lev Vygotsky’s ideas, a teacher decided to give hints and cues to the students who were stuck on a given problem and let the students try to solve that problem again. By doing so, teacher is practicing the concept of _________.

(1) Collective monologue

(2) Functional Fixedness

(3) Scaffolding

(4) Assimilation

लेव वायगोत्स्की के विचारों का पालन करते हुए, एक शिक्षक ने उन छात्रों को सुझाव और संकेत देने का फैसला किया जो किसी समस्या पर अटके हुए थे, और उन्हें उस समस्या को फिर से हल करने का प्रयास करने का मौका दिया। ऐसा करके, शिक्षक _________ की अवधारणा का अभ्यास कर रहा है।

(1) सामूहिक एकालाप

(2) कार्यात्मक स्थिरता

(3) आलंबन

(4) आत्मसातीकरण

30. According to Piaget when children reach the point of being able to generalize and engage in mental trial and error by thinking up hypothesis and testing them in their heads they are in :

(1) Pre-operational stage

(2) Concrete operational stage

(3) Formal operational stage

(4) Sensorimotor stage

पियाजे के अनुसार जब बच्चे निगमन के बारे में सोच कर और उन्हें अपने दिमाग में परीक्षण करके सामान्यीकरण करने और मानसिक परीक्षण और प्रयत्न त्रुटि विधि में संलग्न होने में सक्षम होने के बिंदु तक पहुँच जाते हैं, तो वे किस अवस्था में होते हैं?

(1) पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था

(2) मूर्त संक्रियात्मक अवस्था

(3) औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था

(4) संवेदी चालक अवस्था


टिप्पणियाँ