Here are the 30 questions from the Child Development and Pedagogy (CDP) section as presented in Hindi and English
PART—I / भाग—I
CHILD DEVELOPMENT AND PEDAGOGY / बाल विकास व शिक्षाशास्त्र
1. Rama was mean to her brother Tahir. Next day Tahir got sick. Rama concluded that she made her brother sick.
According to Piaget, which stage of cognitive development is Rama in?
(1) Preoperational stage
(2) Concrete operational stage
(3) Formal operational stage
(4) Sensorimotor stage
रमा ने अपने भाई ताहिर के साथ मतलबी तरीके से व्यवहार किया। अगले दिन ताहिर बीमार हो गया। रमा ने निष्कर्ष निकाला कि उसने अपने भाई को बीमार कर दिया।
पियाजे के अनुसार, रमा संज्ञानात्मक विकास के किस चरण में है?
(1) पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था
(2) मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
(3) औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था
(4) संवेदी-चालक अवस्था
2. _______ is the process by which children become aware of their gender roles.
(1) Gender equality
(2) Gender relatedness
(3) Gender homogeneity
(4) Gender typing
_______ वह प्रक्रिया है, जिसके द्वारा बच्चे अपनी जेंडर भूमिकाओं के बारे में जागरूक हो जाते हैं।
(1) जेंडर समानता
(2) जेंडर संबंधता
(3) जेंडर समरूपता
(4) जेंडर वर्गीकरण (टाइपिंग)
3. Which of the following scenarios is aptly describing the application of Lev Vygotsky’s concept of ‘scaffolding’?
(1) A teacher has strictly prohibited students to have any kind of collaborations and communication with their peers.
(2) A teacher has written answers on the blackboard and has asked the students to copy the answers passively in their notebooks.
(3) A teacher has made it mandatory for her students to solve problems on their own in a set time period.
(4) A teacher gave half-solved problems to her students who were finding it difficult to solve them otherwise.
निम्नलिखित में से कौन-सा परिदृश्य लेव वायगोत्स्की के 'आलंबन' की अवधारणा के अनुप्रयोग का उपयुक्त वर्णन कर रहा है?
(1) एक शिक्षिका ने विद्यार्थियों को आपस में किसी प्रकार के सहयोग और संवाद करने से सख्त रूप से पाबंदी लगाई हुई है।
(2) एक शिक्षिका ने श्यामपट्ट पर उत्तर लिख दिए हैं और विद्यार्थियों से कहा है कि वे ये उत्तर अपनी कॉपियों में निष्क्रिय रूप से उतार लें।
(3) एक शिक्षिका ने अपने विद्यार्थियों के लिए यह अनिवार्य कर दिया है कि वे निर्धारित समयावधि में स्वयं ही समस्याओं का समाधान करें।
(4) एक शिक्षिका ने अपने विद्यार्थियों को आधी हल की हुई समस्याएँ दीं, जिन्हें अन्यथा हल करने में कठिनाई हो रही थी।
4. Progressive education is an educational philosophy that emphasizes on _______.
(1) rote memorization and teacher-centred instruction
(2) standardized testing and strict curriculum guidelines
(3) competition and individual achievement
(4) student-centred learning and active participation
प्रगतिशील शिक्षा एक शैक्षिक दर्शन है, जो _______ पर जोर देता है।
(1) रटकर याद करना और शिक्षक-केन्द्रित निर्देश
(2) मानकीकृत परीक्षण और सख्त पाठ्यचर्या दिशानिर्देश
(3) प्रतियोगिता और व्यक्तिगत उपलब्धि
(4) छात्र-केन्द्रित शिक्षा और सक्रिय भागीदारी
5. Read the following statements:
Assertion (A): Children progress from understanding consequences of act to determine whether they are good/bad to understanding that rules and laws are flexible and can be changed.
Reason (R): According to Kohlberg, children’s moral development occurs in continuous manner and not a discontinuous one.
Choose the correct option.
(1) Both A and R are true but R is not the correct explanation of A.
(2) A is true but R is false.
(3) Both A and R are false.
(4) Both A and R are true and R is the correct explanation of A.
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : बच्चे किसी कार्य के परिणाम से यह निर्धारित करने कि क्या वे अच्छे/बुरे हैं यह समझने की ओर प्रगति करते हैं कि नियम और कानून नम्य हैं और बदले जा सकते हैं।
कारण (R) : कोहलबर्ग के अनुसार, बच्चों का नैतिक विकास निरंतर होता है न कि असतत।
सही विकल्प चुनिए।
(1) A और R दोनों सही हैं लेकिन A की R सही व्याख्या नहीं करता है।
(2) A सही है लेकिन R गलत है।
(3) A और R दोनों गलत हैं।
(4) A और R दोनों सही हैं तथा A की R सही व्याख्या करता है।
6. According to Lev Vygotsky, cognitive development is guided by
(1) processes of attention and perception
(2) assimilation and accommodation that change ‘schemes’
(3) positive and negative reinforcement given by the environment
(4) language in the form of private speech
लेव वायगोत्स्की के अनुसार, संज्ञानात्मक विकास किसके द्वारा निर्देशित होता है?
(1) अवधान और ध्यान-केन्द्रित करने की प्रक्रियाओं द्वारा
(2) समायोजन और समावेशन के द्वारा जो ‘स्कीमा’ को बदलते हैं
(3) पर्यावरण द्वारा दिए गए सकारात्मक और नकारात्मक पुनर्बलन द्वारा
(4) निजी वाक् के रूप में भाषा द्वारा
7. Which of the following intelligence helps people to perceive, express, understand and regulate moods and feelings of others?
(1) Logical-mathematical
(2) Musical
(3) Naturalist
(4) Interpersonal
निम्नलिखित में से कौन-सी बुद्धि लोगों को दूसरों के मनोभाव और भावनाओं को देखने, व्यक्त करने, समझने और नियंत्रित करने में मदद करती है?
(1) तार्किक-गणितीय
(2) संगीतमय
(3) प्रकृतिवादी
(4) अंतर्वैयक्तिक
8. A child’s first experience as well as expectations of what it means to be a ‘girl’ or a ‘boy’ comes from
(1) relatives
(2) neighbourhood
(3) family
(4) media
एक बच्चे का पहला अनुभव और साथ ही ‘लड़की’ या ‘लड़का’ होने का मतलब क्या है, की अपेक्षाएँ किससे आती हैं?
(1) रिश्तेदार
(2) पड़ोस
(3) परिवार
(4) मीडिया
9. An essential characteristic of formative assessment is—
(1) tests and exams at the end of the year.
(2) clarification of assessment criteria to the learners.
(3) to focus on quantitative means to achieve objectivity.
(4) to assign relative ranks and positions to learners.
रचनात्मक मूल्यांकन की एक आवश्यक विशेषता है—
(1) वर्ष के अंत में परीक्षण और परीक्षा।
(2) शिक्षार्थियों के लिए मूल्यांकन मानदंड का स्पष्टीकरण।
(3) वस्तुनिष्ठता प्राप्त करने के लिए मात्रात्मक साधनों पर ध्यान देना।
(4) शिक्षार्थियों को सापेक्ष पद और श्रेणियाँ प्रदान करना।
10. Dysgraphia is a
(1) personality disorder
(2) physical disability
(3) learning disability
(4) neurodevelopmental disorder
लेखन वैकल्य है, एक
(1) व्यक्तित्व विकार
(2) शारीरिक अपंगता
(3) अधिगमात्मक अक्षमता
(4) तंत्रिकीय विकार
11. A teacher should cater to _______ needs of gifted children in the classrooms.
(1) cognitive and emotional
(2) cognitive and social
(3) cognitive, social and emotional
(4) cognitive
एक शिक्षक को कक्षाओं में प्रतिभाशाली बच्चों की _______ जरूरतों को ध्यान में रखना चाहिए।
(1) संज्ञानात्मक और भावनात्मक
(2) संज्ञानात्मक और सामाजिक
(3) संज्ञानात्मक, सामाजिक और भावनात्मक
(4) संज्ञानात्मक
12. Which of the following are examples of pedagogical approaches to teach students with learning disabilities?
(i) Use of multisensory strategies
(ii) Standardized learning goals
(iii) Flexible and sequential instructions
(iv) Breaking down tasks into smaller parts
Choose the correct option.
(1) (iii) and (iv)
(2) (i), (iii) and (iv)
(3) (i), (ii), (iii) and (iv)
(4) (i) and (ii)
सीखने की अक्षमता वाले छात्रों को पढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-से शैक्षणिक दृष्टिकोण के उदाहरण हैं?
(i) बहुसंवेदी रणनीतियों का उपयोग
(ii) सीखने के मानकीकृत लक्ष्य
(iii) लचीला और आनुक्रमिक निर्देश
(iv) कार्यों को छोटे-छोटे भागों में बाँटना
सही विकल्प चुनिए।
(1) (iii) और (iv)
(2) (i), (iii) और (iv)
(3) (i), (ii), (iii) और (iv)
(4) (i) और (ii)
13. Which of the following statements about Autism Spectrum Disorder is correct?
(1) Sensory integration and regulation help children with Autism Spectrum Disorder.
(2) It is primarily the ability to hear that is affected in Autism Spectrum Disorder.
(3) Children with Autism Spectrum Disorder exhibit a preference for new stimuli every day.
(4) Children with Autism Spectrum Disorder have excellent communication skills but very poor memory.
स्वलीन क्रम विकार के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(1) संवेदी एकीकरण और विनियमन स्वलीन क्रम विकार से जूझ रहे बच्चों की मदद करते हैं।
(2) स्वलीन क्रम विकार में मुख्य रूप से सुनने की क्षमता प्रभावित होती है।
(3) स्वलीन क्रम विकार से जूझ रहे बच्चे हर दिन नई उत्तेजनाओं के लिए प्राथमिकता प्रदर्शित करते हैं।
(4) स्वलीन क्रम विकार से जूझ रहे बच्चों में उत्कृष्ट संचार कौशल होता है लेकिन याददाश्त बहुत कमजोर होती है।
14. While teaching in inclusive setups, it is important that teachers—
(1) continuously examine their own implicit and preconceived bias.
(2) understand special children as needy and dependent on others.
(3) follow same curriculum and uniform pedagogy of all learners.
(4) see diversity as an obstacle to effective teaching.
समावेशी व्यवस्था में पढ़ाते समय यह महत्त्वपूर्ण है कि शिक्षक—
(1) अपने स्वयं के अंतर्निहित और पूर्वकल्पित पूर्वाग्रहों की लगातार जाँच करें।
(2) विशेष बच्चों को जरूरतमंद और दूसरों पर निर्भर समझें।
(3) सभी शिक्षार्थियों के लिए समान पाठ्यक्रम और समान शिक्षाशास्त्र का पालन करें।
(4) विविधता को प्रभावी शिक्षण में बाधा के रूप में देखें।
15. Read the following statements :
Assertion (A) : Teachers should include a variety of children’s literature to create print-rich environment in the classroom.
Reason (R) : Classrooms rich in literacy materials and literacy experiences are central to effective learning.
Choose the correct option.
(1) Both A and R are true but R is not the correct explanation of A.
(2) A is true but R is false.
(3) Both A and R are false.
(4) Both A and R are true and R is the correct explanation of A.
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : शिक्षकों को कक्षा में मुद्रण-समृद्ध वातावरण बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के बाल साहित्य शामिल करना चाहिए।
कारण (R) : साक्षरता सामग्री और साक्षरता अनुभवों से समृद्ध कक्षा प्रभावी शिक्षण के केंद्र हैं।
सही विकल्प चुनिए।
(1) A और R दोनों सही हैं लेकिन A की R सही व्याख्या नहीं करता है।
(2) A सही है लेकिन R गलत है।
(3) A और R दोनों गलत हैं।
(4) A और R दोनों सही हैं तथा A की R सही व्याख्या करता है।
16. In order to facilitate students’ learning in a progressive classroom, a teacher should emphasize on the practice of
(1) passive replication
(2) reflective thinking
(3) obedient listening
(4) behaviour conditioning
एक प्रगतिशील कक्षाकक्ष में विद्यार्थियों के अधिगम को सुगम बनाने के लिए एक शिक्षक को निम्नलिखित में से किस प्रक्रिया पर बल देना चाहिए?
(1) निष्क्रिय रूप से प्रतिकृति
(2) चिंतनशील सोच
(3) आज्ञाकारी श्रवण
(4) व्यवहार अनुकूलन
17. Seeing Raman, a 4th grade student stuck on a question, his teacher asked him to try the solution while speaking what is going on in his mind. Such verbalization is likely to be—
(1) helpful because language facilitates thought process.
(2) supportive only for students with learning disabilities because they have difficulty in auditory processing.
(3) unproductive because language and thought are not related.
(4) futile because language hinders thought process.
रमन, जो कि कक्षा 4 का एक विद्यार्थी है, एक प्रश्न को हल नहीं कर पा रहा है। यह देखकर रमन का शिक्षक उससे कहता है कि उसके मन में क्या चल रहा है, वह उसे बोलकर इस प्रश्न को हल करने की कोशिश करे। इस तरह का मौखिकीकरण—
(1) सहायक है क्योंकि भाषा सोचने की प्रक्रिया को सुगम बनाती है।
(2) केवल अधिगम अक्षमता वाले विद्यार्थियों के लिए सहायक है क्योंकि उन्हें श्रवण प्रसंस्करण में कठिनाई होती है।
(3) अनुत्पादक है क्योंकि भाषा और सोच आपस में संबंधित नहीं होतीं।
(4) व्यर्थ है क्योंकि भाषा सोचने की प्रक्रिया में बाधा डालती है।
18. A teacher who believes in constructivist pedagogy would—
(1) avoid judgements of students solely on the basis of socio-cultural backgrounds.
(2) promote high levels of verbal instructions as primary pedagogy.
(3) promote ‘ability grouping’ of students.
(4) avoid connecting content to real world.
एक शिक्षक, जो रचनावादी शिक्षाशास्त्र में विश्वास करता है, के लिए आवश्यक है कि वह—
(1) केवल सामाजिक-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के आधार पर छात्रों के निर्णय लेने से बचे।
(2) उच्च स्तर के मौखिक निर्देशों को प्राथमिक शिक्षाशास्त्र के रूप में बढ़ावा दे।
(3) छात्रों के ‘योग्यता समूह’ को बढ़ावा दे।
(4) विषय-वस्तु को वास्तविक दुनिया से जोड़ने से बचे।
19. Active engagement of learners implies that the students—
(1) rote memorize facts and information.
(2) actively value marks and competition.
(3) consider textbook as the sole source of knowledge.
(4) inquire, explore and question.
शिक्षार्थियों की सक्रिय संलग्नता का तात्पर्य है कि छात्र—
(1) तथ्यों और सूचनाओं को रटें।
(2) सक्रिय रूप से अंक और प्रतियोगिता को प्राथमिकता दें।
(3) पाठ्यपुस्तक को ज्ञान का एकमात्र स्रोत मानें।
(4) पूछताछ, अन्वेषण और प्रश्न करें।
20. Radha reasons, “Clothes dry faster in the sun than in the shade, so the sun is helping them to dry”. She is showing an understanding of—
(1) reversible thinking.
(2) decentration.
(3) animism.
(4) cause and effect.
राधा तर्क देती है, “कपड़े छाया की तुलना में धूप में जल्दी सूखते हैं, इसलिए धूप उन्हें सुखाने में मदद कर रही है।” वह क्या समझ दिखा रही है?
(1) प्रतिवर्ती सोच
(2) विकेन्द्रीकरण
(3) जीववाद
(4) कारण और प्रभाव
21. Which of the following is an example of intrinsic motivation?
(1) Playing a game for the prize money
(2) Playing a sport for personal enjoyment
(3) Completing the homework to avoid being scolded by parents
(4) Studying for a test to get good grade
निम्नलिखित में से कौन-सा आन्तरिक अभिप्रेरणा का उदाहरण है?
(1) पुरस्कार राशि के लिए खेल खेलना
(2) व्यक्तिगत आनन्द के लिए कोई खेल खेलना
(3) माता-पिता की डाँट से बचने के लिए गृहकार्य पूरा करना
(4) अच्छा ग्रेड पाने के लिए परीक्षा हेतु अध्ययन करना
22. Read the following statements :
Assertion (A) : Teachers who believe in constructivist pedagogy should provide a lot of materials to the children.
Reason (R) : Young children depend solely on verbal instructions and lectures for meaningful learning.
Choose the correct option.
(1) Both A and R are true but R is not the correct explanation of A.
(2) A is true but R is false.
(3) Both A and R are false.
(4) Both A and R are true and R is the correct explanation of A.
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : रचनावादी शिक्षाशास्त्र में विश्वास रखने वाले शिक्षकों को बच्चों को ढेर सारी सामग्री उपलब्ध करानी चाहिए।
कारण (R) : छोटे बच्चे अर्थपूर्ण सीखने के लिए केवल मौखिक निर्देश व व्याख्यान पर निर्भर होते हैं।
सही विकल्प चुनिए।
(1) A और R दोनों सही हैं लेकिन A की R सही व्याख्या नहीं करता है।
(2) A सही है लेकिन R गलत है।
(3) A और R दोनों गलत हैं।
(4) A और R दोनों सही हैं तथा A की R सही व्याख्या करता है।
23. Avoiding the appearance of low ability in front of peers and teachers is an example of
(1) performance approach goals
(2) task-involved goals
(3) performance avoidance goals
(4) mastery goals
साथियों और शिक्षकों के सामने कम योग्यता की उपस्थिति से बचना एक उदाहरण है
(1) प्रदर्शन दृष्टिकोण लक्ष्य का
(2) कार्य में शामिल लक्ष्य का
(3) प्रदर्शन परिहार के लक्ष्य का
(4) महारत हासिल करने का
24. Which of the following is an effective way to promote critical thinking in the classroom?
(1) Discouraging students from asking questions.
(2) Encouraging students to think independently and questioning assumptions.
(3) Providing students with a set of predetermined answers to choose from.
(4) Encouraging rote memorization of facts.
कक्षा में आलोचनात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा प्रभावी तरीका है?
(1) विद्यार्थियों को प्रश्न पूछने से हतोत्साहित करना।
(2) छात्रों को स्वतंत्र रूप से सोचने और धारणाओं पर सवाल उठाने के लिए प्रोत्साहित करना।
(3) छात्रों को चुनने के लिए पूर्व-निर्धारित उत्तरों का एक सेट प्रदान करना।
(4) तथ्यों को रटने के लिए प्रोत्साहित करना।
25. Read the following statements :
Assertion (A) : Some children have characteristics that resemble their parents while others are markedly different from their parents.
Reason (R) : Working out how much of any characteristic is due to nature or genes and how much is due to nurture or environment is a complex issue.
Choose the correct option.
(1) Both A and R are true but R is not the correct explanation of A.
(2) A is true but R is false.
(3) Both A and R are false.
(4) Both A and R are true and R is the correct explanation of A.
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : कुछ बच्चों में ऐसी विशेषताएँ होती हैं जो उनके माता-पिता से मिलती हैं, जबकि अन्य अपने माता-पिता से स्पष्ट रूप से भिन्न होती हैं।
कारण (R) : यह पता लगाना कि कोई विशेषता वंशानुक्रम या आनुवंशिकता के कारण कितनी है और पोषण या पर्यावरण के कारण कितनी एक जटिल मुद्दा है।
सही विकल्प चुनिए।
(1) A और R दोनों सही हैं लेकिन A की R सही व्याख्या नहीं करता है।
(2) A सही है लेकिन R गलत है।
(3) A और R दोनों गलत हैं।
(4) A और R दोनों सही हैं तथा A की R सही व्याख्या करता है।
26. Which of the following statements about development is correct?
(1) Development is a simple and unitary process.
(2) Development can always be measured precisely.
(3) Development is multidimensional and multidirectional.
(4) Development in children can be predicted very accurately.
विकास के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(1) विकास एक सरल और एकात्मक प्रक्रिया है।
(2) विकास को हमेशा सटीक तौर पर मापा जा सकता है।
(3) विकास बहु-आयामी और बहु-दिशातमक होता है।
(4) बच्चों में विकास का बहुत सटीक अनुमान लगाया जा सकता है।
27. Read the following statements :
Assertion (A) : The ability to comprehend and speak depends on the physical development of the mouth and brain.
Reason (R) : Emotional development is related to physical growth.
Choose the correct option.
(1) Both A and R are true but R is not the correct explanation of A.
(2) A is true but R is false.
(3) Both A and R are false.
(4) Both A and R are true and R is the correct explanation of A.
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए :
अभिकथन (A) : समझने व बोलने की क्षमता मुँह और मस्तिष्क के शारीरिक विकास पर निर्भर करती है।
कारण (R) : संवेगात्मक विकास, शारीरिक विकास से संबंधित है।
सही विकल्प चुनिए।
(1) A और R दोनों सही हैं लेकिन A की R सही व्याख्या नहीं करता है।
(2) A सही है लेकिन R गलत है।
(3) A और R दोनों गलत हैं।
(4) A और R दोनों सही हैं तथा A की R सही व्याख्या करता है।
28. Most children can speak five-six coherent sentences at
(1) three years
(2) five years
(3) seven years
(4) one year
अधिकांश बच्चे पाँच-छः सुसंगत वाक्य कब बोल सकते हैं?
(1) तीन साल में
(2) पाँच साल में
(3) सात साल में
(4) एक साल में
29. As per Lev Vygotsky, as children grow, their language develops from _______.
(1) private speech to egocentric speech
(2) silent speech to thinking aloud
(3) think out loud to inner speech
(4) inner speech to external speech
लेव वायगोत्स्की के अनुसार, जैसे-जैसे बच्चे बढ़ते हैं, उनकी भाषा _______ की ओर विकसित होती है।
(1) निजी वाक् से आत्मकेन्द्रित वाक्
(2) मूक वाक् से मौखिकीकरण
(3) मौखिकीकरण से आंतरिक वाक्
(4) आंतरिक वाक् से बाहरी वाक्
30. Piaget described cognitive development as occurring
(1) at three progressive levels
(2) as resolution of conflict at eight stages
(3) in a continuous manner from birth through adulthood
(4) in four qualitatively different stages
पियाजे ने संज्ञानात्मक विकास को किस तरह घटित होने वाला बताया है?
(1) तीन प्रगतिशील स्तरों पर
(2) आठ अवस्थाओं में संघर्ष के संकल्प के रूप में
(3) जन्म से लेकर वयस्कता तक निरंतर तरीके से
(4) चार गुणात्मक रूप से विभिन्न अवस्थाओं में
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें