Latest Study Materials and Test Series

EMRS , KVS/NVS Tier-2 TGT Hindi Free Test

TGT Hindi (Tier-2) Mock Test अपना स्कोर देखने के लिए सबमिट करें

बाल विकास का अर्थ एवं परिभाषाएं

 'बालविकास' शब्द दो शब्दों के मिलने से बना है बाल एवं विकास, इसमें हम बालक के गर्भावस्था से प्रौढ़ावस्था तक के शारीरिक, मानसिक, वैदिक, और सामाजिक विकास का अध्ययन किया जाता है।

         यहां 'बाल' शब्द का अर्थ केवल बाल्यावस्था से नहीं है अपितु गर्भावस्था से प्रौढ़ावस्था या परिपक्वता प्राप्त कर चुके व्यक्ति से भी है। 'बाल' शब्द का अर्थ यहां पर बालक की विभिन्न अवस्थाओं से है जैसे- गर्भावस्था, शैशवावस्था, बाल्यावस्था और एक इक्कीस वर्ष के किशोर के लिए भी।

        'विकास' शब्द का प्रयोग हम अपने जीवन के हर एक क्षेत्र में करते हैं। विकास का अर्थ है वर्तमान स्थिति में सुधार का होना या सही क्रम में परिवर्तन का होना।

बालविकास - 'बाल' और 'विकास' शब्द जुड़ जाने से इस शब्द का अर्थ और व्यापक हो जाता है। एक बालक के गर्भ में होने से लेकर जन्म लेने और जीवनपर्यंत तक बदलाव या परिवर्तन होते रहते हैं। बालक की विभिन्न अवस्थाओं में शारीरिक, मानसिक, संवेगात्मक, सामाजिक व नैतिक विकास ही बालक के व्यक्तित्व को निर्धारित करता है।






टिप्पणियाँ